श्री राम: शरणम् मम्

एक परम सात्विक आग्रह/एक आत्मीयता भरा प्रस्ताव - रामायणम् आश्रम - श्री धाम अयोध्या

मान्यवर परम आदरणीय अनुरागी भक्त जन-

आप सभी को ज्ञात हो चुका है कि 01 नवंबर 2023से 01 नवंबर 2024 युगतुलसी परमपूज्य महाराज श्री का जन्म शताब्दी वर्ष उत्सव के रूप में आयोजित करने और मनाये जाने का संकल्प है।

इस अनुक्रम में महाराज श्री को सभी भक्तों की ओर से एक भावांजलि देने का सतसंकल्प उदित हुआ है। यह संकल्प है महाराज श्री को सवा अरब की संख्या में राम नाम जप की भावांजलि अर्पण करना

इसकी गणना निम्नलिखित अनुसार है-

इस संबंध में सवा छ:सौ भक्त परिवरों द्वारा संकल्प सहित 365 दिन अर्थात एक वर्ष तक प्रतिदिन अपने अपने घरों के पूजा स्थल पर बैठ कर अनुराग सहित प्रातः एवं सायंकाल या अपने दैनिक कार्यक्रमों में समाहित कर सुविधानुसार अलग अलग 25-25 मिनिट्स नित्य राम नाम जप किया जायेगा।इस प्रकार प्रतिदिन पचास मिनट के जप से 51 माला होंगी।

625 भक्त परिवारों द्वारा 51 माला प्रतिदिन से 365 दिन तक जप करने से सवा अरब की संख्या पूर्ण हो जायेगी।

इस जप यज्ञ में संकल्प के साथ सम्मिलित होनेवाले भक्त कृपया निम्न फॉर्म भर कर अपना पंजीकरण पूर्ण करें

उपरोक्त व्यस्था के साथ साथ भक्त परिवार महाराज जी को भावांजलि अर्पण के लिए घर के सभी सदस्यों, बाल- वृद्ध युवा नर-नारी सभी को राम नाम जप यज्ञ में सम्मिलित कर सकते हैं।

प्रतिदिन जितनी भी मालाएं जाप करना चाहें,कर सकते हैं।जब भी जैसे और जहां भी अवसर उपलब्ध हो सके वहां सदगुरुदेव युगतुलसी परमपूज्य महाराज श्री का भावना पूर्ण स्मरण करते हुए रामनाम जप कर अपनी श्रद्धा भावना से इस भावांजलि के सत्संकल्प रुपी जपयज्ञ में भागीदार बनकर धन्यता को उपलब्ध होवें।

अस्तु सत्संकल्प और भावपूर्ण समर्पण के साथ नित्य, -दिन भर में किसी भी समय अपनी सुविधा अनुसार माला जप संख्या की श्रेणी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा लें –

 

Registration Form

  • This field is for validation purposes and should be left unchanged.

Post navigation

10 Comments
  1. Dr Manoj kumar Gupta

    श्री राम शरणम ममः
    फोन नंबर 9450132600

  2. Dr Manoj kumar Gupta

    फोन नंबर 9450132600

  3. Sincerely sahu

    Jay agree ram

  4. Bharti patel

    Jay siyaram

  5. Bharti patel

    Jaysiyaram

  6. Girdhari sahu

    Jay siyaram

  7. Gauri patel

    Jaysiyaram

  8. Gauripatel

    Jaysiyaram

  9. Chandrakant dewangan

    Jay shiyaram

  10. Pherharam dhiwar

    Jay siyaram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *